व्यापारी कल्याण संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
घोड़ाडोंगरी। व्यापारी कल्याण संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं शहीदों की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे तिरंगा रैली से हुई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां व्यापारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात मालवीय भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष तोषण गवांडे, उपाध्यक्ष दीपक जैन, महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन एवं प्रशांत गवांडे ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के लिए शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
दादा परशुराम बेस्ट फोटो अवार्ड के विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में संघ के सचिव संजय अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुनील जैन, जुगल किशोर बंग, राजेश अग्रवाल, राधेश्याम मालवीय, गजानंद मालवीय, ब्रज मालवीय, विजय साहू, मुकेश राठौर, सुनील मालवीय, मनमोहन गुप्ता, वासुदेव नागले, राजेश मालवीय, नितिन मालवीय एवं अनुराग अग्रवाल सहित व्यापारी कल्याण संघ के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bài viết rất hữu ích, cảm ơn đã chia sẻ! Letco là công ty tư vấn du học Hàn Quốc uy tín, hỗ trợ trọn gói từ hồ sơ, visa đến học bổng. Tham khảo thêm tại letco.vn nhé.