*घोड़ाडोंगरी* । घोड़ाडोंगरी प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके का स्थानीय गुरुद्वारे में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु घर में आयोजित अरदास में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारे में विधायक उइके का समाजजनों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समाजजनों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
विधायक के गुरुद्वारा आगमन के दौरान समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, समाजजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।