जैव विविधता प्रबंधन समिति क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

घोड़ाडोंगरी

जैव विविधता प्रबंधन समिति क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न। जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के आदेश पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में रखा गया जन स्वास्थ्य रक्षा समिति के संचालक रूपचंद यादव जैव विविधता विद ने समितियां को अधिनियम 2002 की जानकारी देते हुए बताया कि जैव विविधता हमारी धरोहर है

प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी है कि जंगल झील नदियां एवं वन्य जीव को सुरक्षा प्रदान करें एवं जैव विविधता का संवहनी उपयोग करें यदि कोई चीज विलुप्त हो रही है तो एक अच्छी कार्य योजना तैयार कर हम उसका संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करें भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए लोक जैव विविधता पंजी का निर्माण करना चाहिए लोक जैव विविधता पंजी प्रपत्र पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं उसके फायदे बताएं यदि जैव संसाधन के संरक्षण और उसके सही तरीके के उपयोग पर

आधारित स्थानीय निकाय की योजना बना सकते हैं यदि संभव हो तो प्रसंस्करण इकाई लगा सकते हैं जैव विविधता एवं जैव संसाधन तक पहुंच बनाकर व्यवस्थित जानकारी संकलित करने से आने वाले समय में हमें इसका प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ होगा और हमारी समिति आत्मनिर्भर बनेगी डॉक्टर प्रमोद मीणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी ने भी संबोधित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.