श्री शिव महापुराण का आयोजन, 108 धाराओ से होगा रुद्राभिषेक
उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम के पंडित संतोष द्विवेदी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक शिव महापुराण का सुंदर वर्णन
श्री शंभू सहरिया ने बताया कि नगर की समृद्धि क्षेत्र वासियों को खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद से ही नगर वासियों के बेहतर स्वास्थ्य क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ यह आयोजन होता है ।
श्रावण माह के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी नगर के बजरंग कॉलोनी में 13 अगस्त से 21अगस्त तक 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक और सुबह 8 बजे से ( रुद्री )मूर्ति का निर्माण किया जाएगा ।सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक शिवजी का 108 धाराओं से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम के पंडित संतोष द्विवेदी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक शिव महापुराण का सुंदर वर्णन श्रोताओं को श्रद्धालुओं को सुनने को मिलेगा। वर्ष 2021 से लगातार 6 वर्षों से बजरंग कॉलोनी में यह सुंदर शिवपूजन का शिव की आराधना का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ नगर के श्रद्धालु बड़े ही भक्ति भाव से लेते हैं ।
श्री शंभू सहरिया ने बताया कि नगर की समृद्धि क्षेत्र वासियों को खुशहाली के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद से ही नगर वासियों के बेहतर स्वास्थ्य क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ यह आयोजन होता है । जिसमें बजरंग कॉलोनी वासियों का विशेष सहयोग रहता है। नगर वासियों का भी आयोजन को सफल बनाने में भूमिका रहती है।