घोड़ाडोंगरी जनपद में विकास देखकर दंग रह जाएंगे लोग महेंद्रवाडी में नाली का पानी घरों में भराया

गांव के सदाशिव उइके एवं नरेंद्र उइके ने बताया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण उन लोगों का भारी नुकसान हुआ है

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत में विकास की गंगा लोगो के घरों तक पहुंच गई है। घोड़ा डोंगरी की ग्राम पंचायत में सरकारी धन का कितना दुरुपयोग हो रहा है इसकी खबरें आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। देखे वीडियो

अब सबसे नजदीकी ग्राम पंचायत महेंद्रवाडी में भी विकास कुछ इस तरह किया गया जा रहा है की बारिश में नाली निर्माण प्रारंभ किया गया और उसका पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। जिसके चलते घर में रखी रोजमर्रा की और खेती की जरूरत का सामान में पूरी तरह पानी भर गया है। देखे वीडियो

नजदीक तहसील मुख्यालय होने के बाद भी इन ग्रामीणों को हुए नुकसान की सुध लेने की किसी को परवाह नहीं है । बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था जो बारिश होने के पूर्व हो जानी चाहिए थी वह जिम्मेदारों के लापरवाही पूर्ण रवैया के कारण अब बारिश में थोड़ी सी ही बरसात होने पर नालियों से पानी गरीब आदिवासियों के घरों में घुस रहा है।

गांव के सदाशिव उइके एवं नरेंद्र उइके ने बताया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण उन लोगों का भारी नुकसान हुआ है पूरे नाली का पानी आकर उनके घरों में भर गया है जिसकी भरपाई करने के लिए जिम्मेदार सामने नहीं आ रहे हैं समीप ही तहसील मुख्यालय होने के बाद मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारी भी उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.