विजय स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को किया याद

 

राष्ट्र रक्षा मिशन ने शहीद भवन स्थित स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

 

बैतूल/ कारगिल युद्ध में जीत हासिल करने के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया गया। बैतूल में कारगिल विजय दिवस के बाद अस्तित्व में आई बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा भी कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद किया। शहीद भवन परिसर में स्थित विजय स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कारगिल के वीर शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद भवन के बाद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्राम खेड़ली में शहीद दिलीप उइके की माताजी एवं परिजनों से भेंट की और ग्राम में बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा निर्मित शहीद दिलीप के स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम,सचिव भारत सिंह पदम, कोषाध्यक्ष जमना पंडाग्रे, सदस्य अरुण सूर्यवंशी, वंश पदम, प्रचिति कमाविसदार,छाया प्रजापति, प्रिया सुनारिया, सरिता अतुलकर, कमलती चौहान,पूर्वी चौहान प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.