नशा एक ऐसा जहर है,जो व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देता है:प्राचार्य विवेक तिवारी

 

नशा परिवार ,समाज ,देशऔर आर्थिक स्थिति को करती प्रभावित:आशीष कुमरे चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के 800 विद्यार्थियों ने ” नशे से दूरी है जरूरी” जन जागरूकता अभियान चलाया ।

घोड़ाडोंगरी । मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में बुधवार विद्यार्थियों ने दोपहर पश्चात नशामुक्ति अभियान ,नशे के दुष्प्रभाव के अंतर्गत छात्र/छात्राओं ने गीत,भाषण,नाटक जन जागरूकता रैली के माध्यम से एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी । चौकी प्रभारी आशीष कुमरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खारपुसे के निर्देशन में एवं एसडीओपी सुश्री प्रियंका

करचाम,थाना प्रभारी रानीपुर श्रीमती बबीता धुर्वे के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के 800 छात्र/छात्राओं को नशामुक्ति पर समझाइश ,जन जागरुकता संदेश दिया वही छात्रों को घर घर जाकर नशामुक्ति अभियान चलाने को कहा । प्राचार्य विवेक तिवारी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया वहीं नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को गहरे स्तर पर प्रभावित करता है । उन्होंने नारे के माध्यम से कहा “हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” किसी भी चीज का नशा व्यक्तियों के स्वास्थ्य को खतरे में डालती है बल्कि अपराधों में वृद्धि का भी एक प्रमुख कारण है इस गंभीर समस्या से समाधान और एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु

,”नशे से दूरी है जरूरी” एक व्यापक नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है उन्होंने विद्यालयीन छात्र/ छात्राओं को अपने आसपास नशा करने वाले व्यक्तियों को समझाइस देकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की । वही यह अभियान समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही सफल हो सकता है। नशा मुक्ति अभियान को लेकर छात्र/छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। । इस दौरान घोड़ाडोंगरी चौकीप्रभारी आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति, एवं सांदीपनि विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.