*कॉलेज में”नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान का शुभारंभ* 

 

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय शासन के निर्देशानुसार *”नशे से दूरी, है जरूरी”2.0* नशा मुक्ति जन जागृति अभियान का शुभारंभ किया गया जो, अभियान के संयोजक प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा बताया गया कि यह अभियान 1 जुलाई से 30 जुलाई के बीच चलाया जाएगा जिसमें छात्रों एवं स्टाफ को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा

, इसी कड़ी में अभियान की शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी प्रो भूपेंद्र पाटणकर द्वारा 15 जुलाई को नशा न करने की शपथ का कार्यक्रम आयोजित कर की गई,जिसमें प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबडे द्वारा सभी को नशा मुक्ति हेतू शपथ दिलाई गई, डॉ दामोदर झारे द्वारा मानव श्रृंखला स्टाफ एवं छात्रों को नशे की भीषण परिणाम से अवगत कराया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.