कोठीबाजार मंडल द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख का भव्य स्वागत

 

 

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी कोठीबाजार मंडल द्वारा सेवा न्यास, कोठीबाजार में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोड़े ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण से बढ़ती है और महिला मोर्चा के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

 

कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने कहा कि श्रीमती सुनीता देशमुख के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिलाओं की सहभागिता को नई दिशा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती रजनी राजेश वर्मा, नगरपालिका बैतूल उपाध्यक्ष महेश राठौर, मोती वार्ड पार्षद श्रीमती कल्पना कैलाश बंडू धोटे, इंदिरा वार्ड पार्षद रघुनाथ लोखंडे, सांसद प्रतिनिधि कैलाश बंडू धोटे, वर्षा रमेश बारस्कर, अज्जू मोखड़े, प्रमोद राठौर, राजू सोनकपुरिया, नितेश वर्मा, पवन शर्मा, कैलाश कुंभारे, भावेश (बिट्टू) चढ़ोकार, विजय खंडेलवाल, मनीष मिसर, कुणाल शर्मा, वरुण धोटे, माधुरी साबले, कायम कावरे, आभा श्रीवास्तव, ज्योति यदुवंशी, अनीता माथनकर, वर्षा खाड़े, बिल्लो पवार, कृष्णा अमरूते, वंदना बंजारे, फरीदा हुसैन, अर्चना पद्माकर, नीलम कौशिक, कुणाल बारस्कर, प्रदीप तिलांते सहित बलवीर मालवी उपस्थित रहे।

 

अपने उद्बोधन में श्रीमती सुनीता देशमुख ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। महिला मोर्चा सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ जिले की प्रत्येक बहन तक पहुँचकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद राठौर ने किया तथा अंत में श्रीमती कल्पना धोटे ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.