जिले भर के  परिजन आज लेंगे 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प

गायत्री जयंती महापर्व आज ।

जिले भर के

परिजन आज लेंगे 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प।

बैतूल ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आज 24 जून को गायत्री जयंती महापर्व व‌ युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस मनाया जा रहा है।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे व सह समन्वयक राजकुमार पालीवाल ने बताया कि ‌ परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा, अखंड दीप के शताब्दी वर्ष एवं परम पूज्य गुरुदेव की प्रचंड तप साधना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में वर्ष 2026 के गायत्री जयंती महापर्व का शुभारंभ गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से हुआ है।

गायत्री जयंती के पावन अवसर पर सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों , नव चेतना केंद्र, व प्रज्ञा मंडलों द्वारा गायत्री चालीसा पाठ, सामूहिक जप अनुष्ठान गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञों का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार द्वारा विश्व शांति ,जन कल्याण, अच्छी बारिश ,व सुख शांति के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां अर्पित की जाएगी।

आज से 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान का शुभारंभ किया जा रहा है। गायत्री परिवार के परिजन, जिला, तहसील समन्वय समिति के सभी सदस्य, गायत्री प्रज्ञापीठ और शक्तिपीठों के सभी ट्रस्टी गण, सक्रिय परिजन व अन्य सदस्य भी 40 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लेकर प्रतिदिन 30 माला का जाप प्रतिदिन निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लेंगे व साधना के साथ स्वाध्याय भी करेंगे।

जिले के सभी तहसील समन्वयको से गायत्री अनुष्ठान करने वाले परिजनों की सूची बनाकर जिला समन्वय समिति को भेजने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.