*राजमाता गादी की पूजा कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठेकेदार ने संभाला चौरिया कुड़मी महासभा का कार्यभार*

 

*रानीपुर, चौरिया कुड़मी महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वर्मा एवं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ग्राम कुही पहुंचकर सामाजिक राजमाता गादी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुल देवी-देवताओं और राजमाता गादी का आशीर्वाद लेने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठेकेदार ने विधिवत रूप से समाज के मुखिया का कार्यभार संभाला। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने हर्षध्वनि के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के बाद अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठेकेदार ने कहा कि सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही शिक्षा, रोजगार और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। समाज में एकता और समरसता से ही सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यभार संभालने से पूर्व ग्राम कुही स्थित राजमाता गादी पर विशेष अनुष्ठान हुआ। मुख्य पुजारी मोहित पटेल के सानिध्य में पदाधिकारियों ने समाज की सुख, समृद्धि और एकजुटता की कामना की। पूर्व अध्यक्ष श्रीकेश पटेल ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सचिव तुलसीराम मलैया, महासभा सचिव धुरु मालैया, सचिव प्रेमलाल झल्लारे, रामावतार वर्मा ढाना, अशोक पटेल, कमलेश झल्लारे, राजू बडिया, परसराम पटेल, लीलादास सिनोटिया, उमाकांत वर्मा, राजकुमार मलैया, उपेंद्र रिंकू वर्मा धनराज वर्मा ,उमाकांत वर्मा ,गुलाब वर्मा ,रामलाल सिनोटिया,दुर्गा वर्मा ,पप्पू वर्मा ,आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सचिव धुरु मलैया ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.