*पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने 64 अधिकारी-कर्मचारियों के किए स्थानांतरण*
🔹जिला पुलिस बल की कार्यक्षमता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं पुलिस बल की उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
🔹जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नियमानुसार अन्य इकाइयों एवं थानों में किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा जिले की विभिन्न थाना/इकाइयों में पुलिस बल का संतुलित वितरण करना है।
🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🔹पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्त की है कि इस प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगी तथा पुलिस बल की कार्यकुशलता में सकारात्मक वृद्धि होगी।