क्षत्रिय पवार समाज संगठन जिला बैतूल की 13 ग्रामों को मिलाकर प्रथम प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया 

क्षत्रिय पवार समाज संगठन जिला बैतूल की कार्यकारिणी की उपस्थिति में आज 7-6- 2026 को ग्राम बिस्खान में 13 ग्रामों को मिलाकर प्रथम प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया

 

जिसमें बिस्खान, लीलाझर प्रखण्ड के अध्यक्ष श्री डा. भूवनजी देशमुख, श्री उमेश जी हिंगवे, सचिव श्री गुलाबराव जी कौशिक, उपाध्यक्ष श्री युवराज ( लल्ली) जी परिहार कोषाध्यक्ष का चयन आम सहमति से किया गया ।

तथा प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य भस्कूजी परिहार , श्रीभिवजी परिहार दुर्गेश डोंगरदीये, श्री दीपेश परिहार, श्रीसुरेन्द्र चिकाने, राजेश भादे, सुरेश, सुभाष पवार, हीरालाल घागरे, धनराज घागरे, दिलीप परिहार , पूरन हिंगवे , सीताराम मानमोड़े , दयाल ढोबारे, प्रकाश, मनोहर कालभोर, रमेश बुआडे, कुवरलाल कालभोर बनाये गये।

 

अब 13 ग्राम के प्रखण्ड कार्यकारिणी अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्य तथा सहयोग करे गे । यह तय किया गया कि इन ग्रामो की स्थानीय सामाजिक समस्याओं का आपस में समाधान करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वजन उपस्थित होकर प्रखण्ड बनाने में सहयोग दिया ‘ ।

 

समाज को एकत्रित कर संगठित करने हेतु चर्चा की गई समाज सुधार हेतु सुझाव दिए गए जिसमें नसा मुक्त समाज बनाने हेतु महिला संगठन तैयार करने को कहा जो यह जिम्मा ले कि मेरा गांव में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा उसका हम विरोध करेंगे, समाज में चली आ रहीं कुरीतियों को दूर करेंगे, आदि प्रेरणा दायक सुझाव दिए गए

 

सभी ग्राम इकाई अध्यक्ष ग्राम सरपंच सभी सामाजिक शिक्षक स्वजन का अभूतपूर्व सहयोग रहा ‘ । पूर्व अध्यक्ष श्रीकिसन लाल जी बुआडे ने अपने निवास से ही मोबाइल स्पीकर माइक पर उपस्थित स्वजनो को उद्बोधित कर संदेश देकर कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की । कार्यक्रम में अध्यक्ष रामराव पवार धागरे, सचिव रामजी कड़वे, कोषाध्यक्ष राम लाल पवार, श्री परसराम जी हजारे, श्रीगणेश कोंडले, श्री रमेश डोंगरदीये, श्री संजू ढोबारे , श्री देवकरण पवार, श्री हरिराम पिंजारे, श्री मनमोहन पवार डोंगरदिए तथा जिला युवा अध्यक्ष श्री राहुल पवार सहित एवं ग्रामीण समाज के बहु संख्यक स्वजन उपस्थिति रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.