मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई सुजीत सिंह चौहान सहित भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं ओबीसी मोर्चा द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रीन पार्क होटल, बडोरा में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह चौहान ने पौधारोपण करते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इन पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी एवं संभाग प्रभारी अनुज पाटकर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पांढुरना रामेश्वर जी, प्रदेश मंत्री अतीत पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुंडे, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश सरले, लालू साहू, रामेश्वर भारती, रवि सोनी, मोहन देवड़े, अनुज आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरित भारत के निर्माण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है और वृक्षारोपण इस दिशा में सबसे बड़ा जनभागीदारी अभियान बन सकता है।
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया।