*तंबाकू निषेध दिवस: गायत्री परिवार निकालेगा जागरूकता रैली, मुख्यमंत्री को सौंपेगा ज्ञापन*

*31 मई को घोड़ाडोंगरी में नशे के दुष्प्रभाव पर रैली*

 

*घोड़ाडोंगरी, बैतूल*
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली का उद्देश्य तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और सभी प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है।

*रैली का मार्ग एवं समय*
यह रैली स्थानीय परिजनों और युवाओं के साथ 31 मई, रविवार को सुबह 9:30 बजे दुर्गा चौक से प्रारंभ होगी। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली पुलिस चौकी पर समाप्त होगी।

*मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*
रैली के समापन पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें जिले को नशामुक्त बनाने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।

*समाज से आह्वान*
मनोज पाटणकर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि आने वाली पीढ़ी को और जो वर्तमान में नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नगर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सार्थक योगदान देना होगा।

गायत्री परिवार तहसील मीडिया प्रभारी युवा हेमंत साहू, बाबू सपरा
ने सभी सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नगरवासियों से 31 मई को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

2 Comments
  1. PornPics says

    Here you are

  2. Free MetArt Porn Pics says

    Great post,Thanks for sharing

Leave A Reply

Your email address will not be published.