*बनवारी अकोले बने खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष*

 

​[घोड़ाडोंगरी। संगठन को मजबूती देने और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति के तहत बनवारी अकोले को खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।
*​अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है* कार्यकर्ताओं का कहना है कि बनवारी अकोले के कुशल नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और खादी व ग्रामोद्योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य होंगे।

*​शीर्ष नेतृत्व का आभार*
​इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बनवारी अकोले और उनके समर्थकों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
*​बधाइयों का ताँता*
​नियुक्ति की खबर आते ही सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक बधाइयों का ताँता लग गया है।

*कार्यकर्ताओं ने कहा*
​”प्रिय बड़े भाई बनवारी अकोले को खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं। शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला स्वागत योग्य है।”
​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.