*विधायक गंगा उईके का जन्मदिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया गौ शाला मे सेवाकार्य व पौधारोपण*

 

 

बैतूल | घोड़ाडोंगरी की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए गए।

 

घोड़ाडोंगरी में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गौशाला में गौसेवा की और खेड़ापति मंदिर परिसर में सफाई कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत गावंडे, मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, आशीष वागदरे, भाजपा मंत्री रामशंकर गोहे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे,युवा मोर्चा महामंत्री वासु प्रधान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निलेश मालवीय व मीडिया प्रभारी बृजेश धुर्वे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

वहीं चोपना मंडल में भी सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने नर नारायण सेवा आश्रम चोपना में साफ-सफाई की तथा हीरापुर स्थित ‘अपना घर वृद्धाश्रम’ में बुजुर्गों को फल वितरित किए।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक गंगा उईके के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनके जन्मदिन का सच्चा उत्सव है। सभी ने विधायक के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विप्लव समादार जी, चोपना सरपंच अशोक नर्रे जी,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन जी, मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय सरकार जी, अमित दास जी, मनोज करती जी, बसंत डकुया जी, सुरेश शील जी, परितोष बैरागी जी, एवम समस्त भाजपा कार्यकर्ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.