दादा परशुराम बेस्ट फोटो अवार्ड के विजेताओं की घोषणा होगी शीघ्र
प्रतियोगिता में ऑनलाइन आज का खुलासा के प्लेटफार्म पर अपनी प्रविष्टि पोस्ट कर भाग लिया जा सकता था।प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से इस आयोजन में होता है
प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया
आयोजन समिति के सुनील शर्मा, समीर पाठक ने बताया कि
सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी द्वारा परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर दादा परशुराम बेस्ट फोटो प्रतियोगिता का आयोजन “आज का खुलासा” डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया था। 19 अप्रैल से 20 मई तक एक महीने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ऑनलाइन आज का खुलासा के प्लेटफार्म पर अपनी प्रविष्टि पोस्ट कर भाग लिया जा सकता था।
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से इस आयोजन में होता है। प्रतियोगियों को मिले वोट की समीक्षा भी की जाती है अब जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने और वोट देने दोनों का ही समय समाप्त हो गया है। आयोजन समिति के सुनील शर्मा, समीर पाठक ने बताया कि एक माह तक चली दादा परशुराम बेस्ट फोटो अवार्ड के विजेताओं की घोषणा शीघ्र ही आज का खुलासा के माध्यम से की जाएगी।