जय माहिष्मती फिल्म का पहले प्राइम शो बैतूल में

घोड़ाडोंगरी :-कलचुरी कलार वंश के आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन चरित्र और उनकी लीलाओं पर आधारित फिल्म *जय माहिष्मती* का प्राईम शो बैतूल जिले के प्रसिद्ध कांतिशिवा टॉकीज में निशुल्क दिखाया जा रहा है, यह प्राईम शो जिला कलचुरी कलार समाज के पूर्व युवा कल्चुरि समाज जिलाध्यक्ष

श्री प्रेम शंकर मालवीय के सौजन्य से निशुल्क दिखाया जायेगा जिला कलचुरी कलार समाज संगठन ने समस्त कलचुरी कलार वंश के स्वजतीय परिवार को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है युवा कलचुरी कलार समाज संगठन के जितेंद्र मालवीय ने बताया फ़िल्म में राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन चरित्र और लीलाओं पर आधारित फिल्म जय माहिष्मती में भगवान सहस्त्रबाहु के शौर्य पराक्रम के साथ उनके विराट हृदय और चमत्कारों पर प्रकाश डाला गया है,

भगवान सहस्त्रबाहु का इतिहास राजस्थान और देश के विभिन्न पावन भूमियों में रहा है जिसमें महेश्वर धाम व मां नर्मदा के साथ लीलाओं का प्रदर्शन है ,

हैहय कलचुरी कलार समाज के आराध्य सहस्त्रबाहु पर बनी यह फिल्म बैतूल जिले में पहली बार निशुल्क कांति शिवा टॉकीज बैतूल गंज में 23 मई दिन शनिवार को निशुल्क दिखाई जा रही है, जिसमें जिला संगठन ने समस्त कलचुरी कलार वंश के अनुयाई एवं वंशजों को आमंत्रित किया है फिल्म में बैतूल जिले के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है, संगठन ने सभी से समय के पूर्व उपस्थित होने का आह्वान भी किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.