*आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ब्लॉक कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

 

घोड़ाडोंगरी ब्लाक कमेटी द्वारा

​दूरदर्शी नेता, सरल व्यक्तित्व और आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

*​मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का था सपना*

ब्लाक कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष सोनू खनूजा ने ​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत का था। उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाने और सूचना क्रांति कंप्यूटर और टेलीकॉम की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका असमय जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति थी, लेकिन उनके विचार और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

​यह प्रमुख लोग रहे उपस्थित

​इस गरिमामय और भावुक क्षण के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ​जिला उपाध्यक्षअशोक राठौर सुरेंद्र राजपूत ​ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा वरिष्ठ नरेंद्र महतो ​नगर अध्यक्ष राहुल इवने ​यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी ​पार्षद योगेश कवडे

​मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव पूर्व सरपंच नंदकिशोर उईके, राजेश राजपूत, दुष्यन्त महाले, सुशील धुर्वे, विजय यादव, रीना धुर्वे, गोविंद पन्द्रम, रामकिशोर उईके, अनिल यादव, प्रहलाद धुर्वे, रेवदिन मवासे, अनिल झल्लारे, आदिल खान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.