*विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला टोली बैठक संपन्न, भैंसदेही प्रखंड में फेरबदल*
*बैतूल।* विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बैतूल, मध्य भारत प्रांत की महत्वपूर्ण जिला टोली बैठक बुधवार, 20 मई 2026 को संपन्न हुई।
इस संबंध में जिला मंत्री श्याम राठौर द्वारा बताया गया कि संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कई प्रखंडों में संगठनात्मक परिवर्तन किए गए हैं। प्रमुख रूप से प्रखंड भैंसदेही में जिला टोली द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
निर्णय के अनुसार भैंसदेही प्रखंड के पुराने प्रखंड अध्यक्ष के स्थान पर प्रखंड मंत्री विकास राठौड़ को नवीन दायित्व सौंपते हुए प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही रंजीत राठौर निवासी भैंसदेही को प्रखंड सह मंत्री का दायित्व दिया गया है। प्रखंड के शेष दायित्व यथावत रहेंगे।
बैठक में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रखंड भैंसदेही में संगठन का कार्य और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित होगा।