Betul _ वरिष्ठ नेता पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका

जितेन्द्र निगम – चिचोली

Betul _*मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के विरुद्ध की गई तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका . कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ एक अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी की है .

Betul_जिले में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि देखें वीडियो

इससे कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता आहत हुए हैं. इसी के विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजेंद्र जायसवाल डॉ रमेश काकोड़िया राहुल पटेल कमल सेठ वीरेंद्र मदरेले रमेश मालवीय डॉक्टर कमलेश सोनी सोनू जायसवाल सैम आर्य रुपेश आर्य संदीप ठेकेदार छात्र नेता हनी सोनी हर्ष भुसारी शिवम आर्य मोहित आर्य विकास आर्य मोना आर्य दीपक शेषकर सोनू सरपंच गौरव आर्य सचिन सूर्यवंशी विकास चिरापाटला एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.*

Betul_ जिले में ऐसे गिरे ओले देख रह जाएंगे दंग : देखें वीडियो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.