नगर परिषद कार्यालय का हुआ लोकार्पण : विधायक निधि से मिलेगा शव वाहन, बनेगा रेन बसेरा

आज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी मैं एक करोड़ की लागत से निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्रीमती उइके ने कहा कि हमारा लक्ष्य जनता का विकास हो नगर का विकास हो जो कमियां हैं उन्हें जल्दी दूर करेंगे । जनता मेरा परिवार है जनता की जो भी समस्या है उसका निराकरण किया जाएगा। सड़कवाडॉ की सड़क को लेकर उन्होंने जल्द ही एक बैठक बुलाने की बात कही। जिससे लोगों की आवागमन की परेशानी का निराकरण किया जाए ।उन्होंने घोषणा की विधायक निधि से घोड़ाडोंगरी को जल्द ही शव वाहन प्रदान किया जाएगा

 

नगर परिषद की पुरानी बिल्डिंग में रेन बसेरा बनाकर लोगों की रुकने की समस्या को दूर करने के उन्होंने निर्देश दिए । लोकार्पण कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष मीरावन्ती उइके, अशोक राठौर राजेंद्र मालवीय द्वारा संबोधित किया गया ।कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा ने नगर की समस्याओं को विधायक के सामने रखा और उन्होंने कहा कि बचे हुए 10 माह में हम नगर में विकास के कई कार्य करेंगे और नगर वासियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। नगर परिषद सीएमओ श्रीमती संध्या सरयाम ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला देकर सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । नवनिर्मित भवन का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया और निरीक्षण किया। ठेकेदार जानू कनूजा ने नगर परिषद की बिल्डिंग के नवनिर्मित कमरों का निरीक्षण कराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.