घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद द्वारा नगर के सतपुड़ा स्कूल से आज राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत गीतों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ।शहीद मदनलाल की प्रतिमा पर रामजीलाल उइके, नगर परिषद अध्यक्ष मीरावन्ती उइके ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो नगर परिषद सीएमओ संध्या सरआम नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा सहित अन्य ने शहिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके साथ ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।
भारत माता की जय जयकार करते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए नगर वासी और स्कूली बच्चे मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वंदे मातरम का गायन किया गया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति को लेकर सभी को शपथ दिलाई गई।
वही आम जनता से आह्वान किया गया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा लहराकर देश की स्वतंत्रता का जश्न घर-घर में मनाया जाए।

