घोड़ाडोंगरी नगर के बजरंग कॉलोनी से आज बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो बजरंग टेकरी मंदिर के उपरांत खेड़ापति माता मंदिर पहुंची उसके पश्चात में रोड होते हुए इमली मोहल्ला के मंदिरों में पूजन के उपरांत दुर्गा चौक के सत्यनारायण मंदिर में पूजन करते हुए होली चौक के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया गया उसके बाद कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंची यहां पर भोलेनाथ की प्रतिमा का पूजन के दौरान उपरांत नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ