(घोड़ाडोंगरी) जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं वरिष्ठ गणों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान
मंगल सिंह धुर्वे ने वरिष्ठ भाजपा नेता रामजीलाल उइके,पूर्व विधायक गीता उइके, पंडित विजय कांत मिश्रा ,वरिष्ठ नेता भिकारीलाल भुजवरे,सीताराम साहू, महेश महतो से आत्मीय मुलाकात कर सामयिक विषयों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से कार्य करने में नई दिशा मिलती है और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक उईके, आभास मिश्रा, आशीष साहू,जितेंद्र सोनारे ,पंकज नागवंशी, नितेश भुजवरे, आकाश कुदारे ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राज्य मंत्री मंगल सिंह धुर्वे का स्वागत किया
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित विषय भी उनके समक्ष रखे। राज्य मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में जनजाति समाज को और मजबूती मिलेगी।



