मुलताई के दीपेश बोड़खे का हरियाणा की स्टेट यूनिवर्सिटी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

मुलताई (बैतूल): नगर के पारड़सिंगा मुलताई निवासी गंगाधर बोड़खे के सुपुत्र दीपेश बोड़खे ने अपनी प्रतिभा के दम पर मुलताई सहित पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। दीपेश का चयन रोहतक (हरियाणा) स्थित ‘दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स’ के फिल्म एवं टीवी फैकल्टी में हुआ है इस शासकीय विश्वविद्यालय की यह चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन थी। विश्वविद्यालय में कुल सीटों में से 13 सीटें हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित थीं, जबकि पूरे भारत (ऑल इंडिया कोटा) से केवल 2 विद्यार्थियों का चयन किया जाना था। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में दीपेश बोड़खे ने ऑल इंडिया कोटे की दो सीटों में से एक पर अपना कब्जा जमाकर यह उपलब्धि हासिल की है।

दीपेश की इस बड़ी सफलता पर मुलताई क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, ईष्ट-मित्रों, रिश्तेदारों एवं नगरवासियों ने दीपेश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.