घोड़ाडोंगरी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल चौराहे पर विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कांग्रेस की विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं, पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीत की बधाई दी।
विजय उत्सव में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू हरप्रीत सिंह खनूजा, ललित शर्मा, नंदकिशोर ऊईके, राजेंद्र राजपूत, दुष्यंत माहले, कैलाश मालवीय, मुकेश मालवीय, अनिल झालरे, संजय साल्वे, सुशील धुर्वे, पूर्व सरपंच राजा खान, गिरधारी धुर्वे, जंगल धुर्वे, मुकेश महोबिया, कपूर वर्मा, आदर्श राजपूत, साहिल खान, सुनील सलाम, रोहित इवने, आदिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन “जय कांग्रेस” और “जय हिंद” के नारों के साथ हुआ।