धूमधाम से निकालीं जाएगी बाबा की पालकी

घोड़ाडोंगरी :-में प्रतिवर्ष अनुसार गुरु पूर्णिमा आखाडी पर्व को नगर की साईं समिति द्वारा मनाया जाता है ,इस वर्ष गुरु पूनम पर्व पर समिति ने गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई दिन बुधवार को मनाने का निर्णय लिया गया

चरण पादुका मंदिर में प्रति गुरुवार बाबा की आरती के पश्चात खिचड़ी प्रजाति वितरण किया जाता है इसी क्रम में साई समिति ने इस बार
गुरुपूर्णिमा पर्व पर साई बाबा की पालकी भी निकाली जाएगी साई समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चरण पादुका मंदिर दुर्गा चौक में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा जिसमें गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई दिन बुधवार को बाबा के चरण पादूका

अभिषेक पुजन व भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है , दोपहर 2:00 बजे से महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का संगीत में पाठ संपन्न होगा इसके बाद दोपहर 4:00 बजे साई पालकी निकाली जाएगी जो नगर के सभी प्रमुख मार्गों एवं मंदिर दर्शनों के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी जहां पूजन एवं आरती के बाद खिचड़ी प्रसादी किया जाएगा साई समिति के सदस्यों ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में सभी को सामूहिक रूप से शामिल होने का आह्वान किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.