*ब्लॉक कांग्रेस ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रपति एवं नगर के अहम मुद्दों पर कलेक्टर के नाम सौंपे दो ज्ञापन*
*घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रपति एवं नगर के अहम मुद्दों पर कलेक्टर के नाम सौंपे दो ज्ञापन*
*यूरिया के लिये तोकन बंद कर खाद की तुरंत उपलब्धता करायी जाये किसानों के लिये*
घोड़ाडोंगरी, 23 जुलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी द्वारा आज विभिन्न जनहित एवं लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति एवं कलेक्टर, जिला बैतूल के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए।
राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध तथा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई साथ ही छात्रों के हितों की रक्षा एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया एवं नीत पेपर लीक
मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के मांग को लेकर तहसील प्रागण में धरना दे ज्ञापन तहसीलदार को सोपा गया।
वहीं कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में घोड़ाडोंगरी विकासखंड की प्रमुख जनसमस्याओं को भी उठाया गया इसमें किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, मूंग की सरकारी खरीदी की मात्रा बढ़ाने की मांग को लेकर , सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू करने, विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती, घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा बार-बार हो रही बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से इन सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समय रहते
निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिसमे कांग्रेस में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर सुरेन्द्र राजपूत नरेंद्र महतो ब्लाक अध्यक्ष सोनू खनूजा नगर अध्यक्ष राहुल इवने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव बलराम वरकड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकिशोर उइके दुष्यन्त महाले कन्हैया राठौर राजेश राजपूत योगेश कवडे संजय साल्वे संतोष उइके सहदेव नागले विजय यादव आज़ाद इरपाचे यश साहू गोविन्द पन्द्राम इमरान खान जंगल धुर्वे शुभम साहू मुकेश मोहबिया रमेश सरेयाम रामकिशोर उइके आदर्श राजपूत आदिल खान रोहित इवने सुनील वरकड़े दीपक धुर्वे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।