*शक्ति सदन में दिलाई गई “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की शपथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया जागरूक*

 

 

 

बैतूल, 20 जुलाई 2026। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित शक्ति सदन, बैतूल में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल श्री बृजेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती संगीता धुर्वे एवं श्रीमती कांति गुलबासे, सेक्टर पर्यवेक्षक सारणी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शक्ति सदन में निवासरत सभी महिलाओं एवं बच्चों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों ने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे की लत से बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में जागरूकता ही नशे की समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं शक्ति सदन वार्डन श्रीमती रोशनी पिपले ने सभी महिलाओं एवं बच्चों से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं, शक्ति सदन के कर्मचारियों तथा निवासरत महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया। अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.