भाजपा सोशल मीडिया योद्धाओं ने नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख का किया अभिनंदन

 

 

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख के निज निवास पर भाजपा सोशल मीडिया टीम ने पहुँचकर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सोशल मीडिया का सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की नीतियों और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए। सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है।

 

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से किया जाएगा तथा महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

 

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया टीम से मनीष मिसर, ज्योति यदुवंशी, ललिता यादव, ममता यादव, मीणा यादव एवं कल्पना माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.