बैतूल। प्रकृति की गोद में स्थित परम तपस्वी संत श्री श्री १००८ निकूदास जी महाराज ध्यान एवं साधना केंद्र, रानीपुर आश्रम में गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति (GGSS) के तत्वावधान में 11 जुलाई (शनिवार) से “मनःशांति एवं शरीर शुद्धि” विषय पर त्रिदिवसीय योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली से परिचित कराना, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा आध्यात्मिक वातावरण में मानसिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर उपलब्ध कराना है।
शिविर के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान, यज्ञ चिकित्सा, योगिक शुद्धि क्रियाएं (शटकर्म), व्हीटग्रास जूस, फलाहार, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार, आत्मचिंतन सत्र तथा सात्त्विक आश्रम जीवन का अनुभव कराया जाएगा। समापन दिवस पर प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश के प्रथम पुलिस म्यूजियम, रानीपुर का विशेष शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा।
शिविर का मार्गदर्शन डॉ. नवीन वागद्रे, BNYS (Naturopathy Physician | Author | Health Educator) द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में केवल 10 प्रतिभागियों के लिए ही स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्रदान किया जा सके। शिविर शुल्क ₹3000/- निर्धारित किया गया है।
इच्छुक प्रतिभागी 6266850673 पर संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं।