सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 10 दिवसीय समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का हो रहा कौशल विकास

प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं के कौशल विकास हेतु

जिसमें स्थानीय एवं जनजातीय कला, दैनिक उपयोग और सजावट के लिए हस्त निर्मित वस्तुएं, हमारे खेल और उनकी पहचान, पोशाम पा बाँस एवं लकड़ी के शिल्प, मेहंदी प्रतियोगिता ,प्राणायाम एवं योग, ड्राइंग,वर्ली पेंटिंग एवं नाट्य, थियेटर कला हाव भाव एवं संवेदनाओं की अभिव्यक्ति ,

 

 

घोड़ाडोंगरी ।संदीपनी विद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 16 जून से आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप में छात्र/ छात्राओं के कौशल विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें स्थानीय एवं जनजातीय कला, दैनिक उपयोग और सजावट के लिए हस्त निर्मित वस्तुएं, हमारे खेल और उनकी पहचान, पोशाम पा बाँस एवं लकड़ी के शिल्प, मेहंदी प्रतियोगिता ,प्राणायाम एवं योग, ड्राइंग,वर्ली पेंटिंग एवं नाट्य, थियेटर कला हाव भाव एवं संवेदनाओं की अभिव्यक्ति , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति आदि के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशलों में वृद्धि करना सिखाया जा रहा है।

सांदीपनि की छात्रा आरोही बर्डे ,नंदिनी प्रजापति, जानवी चौरे, निधि प्रजापति ,दिव्या यादव ,जानवी पवार ने बताया कि दस दिवसीय समर कैंप में पठन -पाठन शिक्षण कार्य के अलावा छात्रों के कौशल विकास में विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है जिसमें विद्यार्थियों में एकाग्रता, स्वस्थ शरीर हेतु गतिविधि ,योग प्राणायाम ,सहयोग की भावना, समूह भावना, एकता, एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास ,दैनिक उपयोग व सजावट हेतु हस्त निर्मित वस्तुएं बनाना, ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है विद्यार्थीयो ने बताया कि

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं के कौशल विकास हेतु उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है जहां छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों में उल्लास का वातावरण है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.