जिला कतिया समाज ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान,  50 होनहारों को बांटे पदक और प्रशस्ति पत्र

 

 

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

घोड़ाडोंगरी (बैतूल)

जिला कतिया समाज संगठन बैतूल (पंजीयन क्रमांक 10277) के तत्वावधान में रविवार (14 जून) को स्थानीय कतिया समाज मंगल भवन, घोड़ाडोंगरी में सामाजिक प्रतिभावान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव व मंत्री रामजीलाल उइके, नगरपालिका उपाध्यक्ष (घोड़ाडोंगरी) सोनू खनूजा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता (कर सलाहकार) योगी खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत ‘जय भूराभगत’ के जयघोष के साथ हुई। इस दौरान जिलेभर से आए लगभग 50 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों के लिए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल, बैग और छाता प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

वरिष्ठ जन और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न विभागों में कार्यरत उच्च अधिकारियों व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें गृह विभाग की महिला डेस्क प्रभारी (बैतूल) श्रीमती कविता नागवंशी, भारत सरकार के वाणिज्य कर विभाग से आदित्य ग्वाले, डिप्टी रेंजर मोहन आरसे (शाहपुर), डॉ. पंकज बांसे, एडवोकेट विकास अकोले, मूलचंद साल्वे, डी.के. कोचिंग सेंटर के संचालक दुष्यंत साल्वे, रविकांत साल्वे एवं दीपिका साल्वे शामिल हुए।

संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम को सफल बनाने में कतिया समाज संगठन के जिलाध्यक्ष बनवारी अकोले, जिला सचिव संजय साल्वे, कार्यक्रम के सह-अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यशवंत सिंगारे ,समन्वयक सीताराम पवार, जिला नर्मदापुरम के वरिष्ठ प्रवक्ता पप्पू जी आरसे, संरक्षक दिनेश साल्वे, रतन स्वरूप बारसे, हरिशंकर हनोते, अनिल अमरसे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजलाल ढाकरे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पिंकी टेम्रवार, प्रवक्ता संतोष हनोते, कार्यालय प्रभारी मोहन अकोले, संगठन महामंत्री पंकज नागवंशी, महामंत्री डागा नागवंशी, राजू धारसे और धीरज राक्से का सराहनीय योगदान रहा।

इसके साथ ही उपसमिति अध्यक्षगणों में राजेंद्र बारसे (धपाड़ा), रमेश टेम्रवार (तारा), दिलीप हनोते (बैतूल), बलवान बारसे (देशावाडी), राजकुमार सूर्यवंशी (सिवनपाट), मुकेश अकोले (पांडरा) सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और लगभग 200 से अधिक स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

कृतज्ञता ज्ञापन:

कार्यक्रम के अंत में कतिया समाज के जिलाध्यक्ष बनवारी अकोले ने उपस्थित सभी अतिथियों, स्वजातीय जनों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.