क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन द्वारा *शक्ति संवर्धन* के कार्यक्रम का सफल आयोजन

*केंद्रीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन भारत द्वारा पुरूषोत्तम मास में मुलताई में दो दिवसीय आपसी *सामंजस्य और समरसता को बढ़ाने के लिए *शक्ति संवर्धन* के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें दीप दान,ताप्ती परिक्रमा एवं महाआरती के साथ समसामयिक विषयों पर मातृ-शक्तियों द्वारा परिचर्चा

 

की गई। भोपाल, भिलाई, रायपुर ,आमला, बैतूल, मुलताई, सारणी,रायमला,बिसनुर, सिरडी, इंदौर, आठनेर से सभी जगह से मिलाकर 150 मातृशक्तिया कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमें पहले दिन मुलताई मातृ-शक्तियों द्वारा सभी का स्वागत किया गया,30-5-2026 को कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना लोखंडे जी मुलताई पुर्व महिला अध्यक्ष द्वारा मराठी भाषा में किया गया। सभी मातृ-शक्तियों का स्वागत और उद्वोधन व कार्यक्रम की रुपरेखा को श्रीमती विशाखा ठाकरे भोपाल द्वारा रखा गया।,परिचय सत्र के बाद सामुहिक महाआरती ताप्ती परिक्रमा एवं दीप-दान किया गया। रात्रि भोजन एवं गीत संगीत का आंनद लिया गया। 31-5-2026 दिन रविवार को कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा पाटणकर जी बैतूल एवं श्रीमती मनीषा चढ़ोकार जी आमला द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन श्रीमती ममता धोटे जी मुलताई अध्यक्ष द्वारा किया गया।

*1. रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन परिचय*

(वक्ता:- १. श्रीमती अरुणा फाटे)

*2. समाज में बढ़ते संबंध विच्छेद कारण एवं निवारण संबंध* (वक्ता:- १.श्रीमती मधुबाला देशमुख २. श्रीमती संगीता घोड़की)

*3. विवाह समारोह में बढ़ते आडंबर का समाज पर दुष्प्रभाव।*

वक्ता:- १.श्रीमती मीना मानकर

मानकर २. श्रीमती लीना वराठे)

*4. समाज उत्थान में नारी शक्ति का योगदान*

( वक्ता :- १. श्रीमती सोनाली देशमुख २. श्रीमती प्रतिभा अड़लक)

*5. युवाओं में बढ़ती नशे की है प्रवृत्ति एवं इसका परिवार एवं समाज पर दुष्प्रभाव*

(वक्ता:- १. श्रीमती सुमन पंडाग्रे २. श्रीमती सरिता कापसे) सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। *विशेष रूप से सभी मातृशक्तियों द्वारा मुलताई संगठन के पदाधिकारियों में पूर्व विधायक श्री पंजाबराव जी बोडखे जी,श्री बी आर लोखंडे, जी, अध्यक्ष श्री नीरज ठाकरे जी, श्री अनिल मानकर जी,

श्री गिरिष मगरदे जी , श्री कृष्णा दवंडे जी, श्री संदीप बर्डे जी, श्री अमित धामने जी, श्रीमती मीना मानकर जी श्रीमती करूणा सोनारे जी श्रीमती किरण पंडाग्रे जी जमुना घोडकी जी एवं सभी कार्यकारिणी का आभार एवं धन्यवाद दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मान स्वरूप पौधे भेंट करें* कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्तियों को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.