*गायत्री परिवार 5 जून को मनाएगा विश्व पर्यावरण दिवस: छोटे महादेव भोपाली में स्वच्छता अभियान एवं जिला स्तरीय कार्यशाला होगी

 

 

रानीपुर ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। गायत्री परिवार 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाएगा।व जन-जागरूकता अभियानों का शंखनाद करेगा। इन आयोजनों को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि सुप्रसिद्ध

पावन धाम भोपाली में जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला होंगी व आगामी कार्य योजना बनाई जाएगी।

। तहसील समन्वयक डॉ. मनोज पाटनकर और पर्यावरण संरक्षण अभियान के नर्मदा प्रसाद सोलंकी व निलेश मालवीय ने संयुक्त रूप से बताया कि

सुबह स्वच्छता श्रमदान, के बाद कार्यशाला में कैसे करें पर्यावरण संरक्षण का कार्य।

जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से ही हो जाएगी। पावन धाम परिसर में सबसे पहले गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान (श्रमदान) चलाया जाएगा। इसके ठीक बाद पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आगाज होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिलेभर के पर्यावरण प्रमुख, विषय विशेषज्ञ और गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता और परिजन मुख्य रूप से भाग लेंगे, जहां भविष्य की कार्ययोजनाओं पर मंथन होगा।

जिला समन्वय समिति के राजकुमार पालीवाल, अनूप वर्मा, अजय पवार

ने शिविर को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.