धूमधाम से संपन्न हुई भव्य अखंड श्री सीताराम कीर्तन एवं श्री हनुमान जी की झांकी

बैतूल। अधिक मास के पावन अवसर पर बाबाजी की तपस्थली माधव गौशाला, रानीपुर आश्रम में 17 मई से 17 जून 2026 तक आयोजित श्री रामचरितमानस महायज्ञ, अखंड श्री सीताराम संकीर्तन एवं देव प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नवरंगी भजन मंडल,
चिचोली द्वारा प्रस्तुत अखंड श्री सीताराम कीर्तन ने पूरे आश्रम परिसर को भक्तिमय बना दिया। “सीताराम-सीताराम” के जयघोष, भजनों एवं संकीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबकर कीर्तन का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री हनुमान जी की भव्य झांकी रही, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुंदर सजावट, धार्मिक प्रस्तुति एवं दिव्य वातावरण ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बना दिया।

इस अवसर पर ऑर्गन वादक अभिषेक जी ने अपनी मधुर ताल एवं संगीत प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं बिहार के मधुबनी से पधारे फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. विकास कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर भजन एवं संकीर्तन का आनंद लिया।

परम पूज्य संत श्री श्री 1008 निक्कू दास जी महाराज जी की असीम कृपा से चल रहे इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कार, राष्ट्रभावना एवं आध्यात्मिक चेतना का जागरण करना है।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर महायज्ञ, अखंड सीताराम संकीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.