रानीपुर आश्रम में आज होगा भव्य अखंड श्री सीताराम कीर्तन एवं श्री हनुमान जी की झांकी

 

 

बैतूल। अधिक मास के पावन अवसर पर बाबाजी की तपस्थली माधव गौशाला, रानीपुर आश्रम में 17 मई से 17 जून 2026 तक आयोजित श्री रामचरितमानस महायज्ञ, अखंड श्री सीताराम संकीर्तन एवं देव प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आज रात्रि 8:00 बजे भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में नवरंगी भजन मंडल, विचोली द्वारा अखंड श्री सीताराम कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए श्री हनुमान जी की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, संकीर्तन एवं आध्यात्मिक वातावरण का दिव्य संगम देखने को मिलेगा।

 

परम पूज्य संत श्री श्री 1008 निक्कू दास जी महाराज जी की असीम कृपा से चल रहे इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कार, राष्ट्रभावना एवं आध्यात्मिक चेतना का जागरण करना है।

 

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर भव्य सीताराम कीर्तन, यज्ञ एवं श्री हनुमान जी की झांकी का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.