युवक दौड़कर गाड़ी के पास आया और विधायक महोदया के चरण छू लिए

*मानवता की मिसाल बनीं विधायक गंगा उइके, गिरा हुआ मोबाइल लौटाकर जीता दिल*

*सड़क पर मिला मोबाइल, असली मालिक तक पहुंचाकर विधायक ने किया संवेदनशीलता का परिचय*

*घोड़ा डोंगरी*। जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता का एक उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब घोड़ा डोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने सड़क पर गिरा हुआ मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाकर सभी का दिल जीत लिया।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज शुक्ल हिंदुस्तानी के अनुसार, 16 मई 2026, शनिवार को वह विधायक उइके के साथ चिचोली ब्लॉक के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी रहे। कार्यक्रमों से लौटते समय मलाजपुर से लगभग दो किलोमीटर पहले सड़क पर उन्हें एक मोबाइल पड़ा दिखाई दिया। विधायक ने तत्काल अपने वाहन चालक को रोककर मोबाइल उठवाया।

थोड़ा आगे बढ़ने पर उन्हें एक युवक मोटरसाइकिल पर परेशान हालत में मिल। विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मी को भेजकर उससे बात करवाई। युवक ने बताया कि रास्ते में कहीं उसका मोबाइल गिर गया है। जब विधायक ने मोबाइल दिखाया तो युवक की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने पहचानते ही कहा, “हाँ, ये तो हमारी विधायक जी हैं।”

मोबाइल मिलने की खुशी में युवक दौड़कर गाड़ी के पास आया और विधायक महोदया के चरण छू लिए। उसकी आँखों से खुशी के आँसू छलक रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज शुक्ल ने कहा, “उस दिन मैंने देखा कि गंगा उइके भी गंगा मैया की तरह ही निर्मल और पवित्र मन वाली विधायक हैं। यह घटना छोटी जरूर है, लेकिन विधायक जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का परिचय देने के लिए पर्याप्त है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.