जनता की सुविधा के लिए अस्पताल चौक घोड़ाडोंगरी पर लगाया गया पेयजल सुविधा केंद्र लोगों के लिए बीमारियों का घर बन गया है। देखे वीडियो
साफ सफाई के अभाव में यहां पर रेंगते कीड़े लोगों कोडरा रहे हैं। प्यासे कंठ पेयजल की तलाश में इन वॉटर सुविधा केंद्र तक तो पहुंच जाते हैं। और भूले भटके से पानी पी लेते हैं तो यहां पर रेंगते कीड़ों को देखकर अनजाने भय से डर जाते हैं।
स्थिति यह है कि साफ सफाई न होने के कारण यहां वाटर केंद्र पर कीड़े टहल रहे हैं। जो बीमारियों को खुलाआमंत्रण दे रहे हैं। जागरूक नागरिकों ने।इस तरह की गंदगी का वीडियो बनाकर।सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। जो पेयजल सुविधा की सच्चाई उजागर कर व्यवस्थाओं का मजाक उड़ा रहा है।
इसके पूर्व भी एक शासकीय ऑफिस की पानी की टंकी की गन्दगी की खबर प्रकाशित होने सेलोग सार्वजनिक स्थलों पर पानी पीने से घबराने लगे हैं । जन सुविधा व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर इस तरह पेयजल सुविधा तो आम जनता को उपलब्ध करा दी गई है।लेकिन
साफ सफाई का अभाव पेयजल सुविधा का मजाक उड़ा रहा है ।गंदगी के कारण लोग इन सार्वजनिक स्थानों की पेयजल सुविधा का लाभ उठाने से डर रहे हैं। सरकार द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जनता को जागरूक करने के लिये दीवारों पर नारा दिया जाता है की पानी पियो छानकर और दूषित पानी मत पियो और स्वस्थ रहो। बीमारी का मुख्य कारण दूषित पानी पीना भी माना जाता है। लेकिन तहसील मुख्यालय के मुख्य चौराहे अस्पताल चौक पर ही पेयजल सुविधा में गंदगी और रेंगती इल्लियां प्रशासन में बैठे जिम्मेदार नुमाइंदों की भूमिका और सफाई व्यवस्थाका मजाक उड़ा रही है ।
जिम्मेदार मौन है कब जागरूक होंगे इसकी राह आम जनता देख रही है। जनता कह रही है जो नगर के नुमाइंदे हैं जिम्मेदार अधिकारी हैं क्या उनका फर्ज नहीं बनता की गर्मी प्रारंभ होने के पूर्व इन सभी पानी की टंकियां की सफाई कराये और आम जनता को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर ना करें। इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण हुई मौतों के बाद भी सार्वजनिक पेयजल सुविधा केंद्र पर रेंगते कीड़े व्यवस्थाओं का मजाक उड़ा रहे हैं।