जिले में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान 8 मई से

 

 

छिंदवाड़ा संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन, आधार डेटा में मोबाईल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य करवाने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान 8 मई से चलाया जाएगा।

 

अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग ने बताया कि 8 मई और 9 मई को छिंदवाड़ा संभाग के अंतर्गत बैतूल जिले के बैतूल प्रधान डाकघर के अतिरिक्त कोठीबाजार, बैतूल गंज, आठनेर, सारणी, पाथाखेड़ा, दुनावा, मुलताई, आमला, भैंसदेही, चिचोली, शाहपुर उपडाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी आधार सेंटर प्रातः 8 बजे से सायं 06 बजे तक तथा,प्रधान डाकघरों में सायंकाल 8 बजे तक कार्य किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपने निकटत्तम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.