अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 से 18 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2026-27 में बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर एवं कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर बैतूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत हैं और क्रीड़ा परिसर में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे संबंधित क्रीड़ा परिसरों में 16 जून 2026 तक
➡️ आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि विकासखंड स्तर पर चयन प्रक्रिया 19 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि जिला स्तर पर अंतिम चयन 24 जून से 28 जून 2026 तक किया जाएगा। क्रीड़ा परिसरों में चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित कोच एवं पीटीआई द्वारा निःशुल्क खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही आवास, भोजन, खेल उपकरण किट, जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में क्रीड़ा परिसरों में जूडो, सॉफ्टबॉल एवं एथलेटिक्स विधाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, पूर्व वर्षों की अंकसूची तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन के लिए खिलाड़ियों को संबंधित खेल विधा के टेस्ट एवं बैटरी टेस्ट उत्तीर्ण करना आवश्यक रहेगा।