जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण तापमान में वृद्धि होने से एवं लू की स्थिति को देखते हुये जिले के विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए समस्त शासकीय/अशासकीय/आई.सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई/अनुदान प्राप्त/केन्द्रीय विद्यालय/नवोदय विद्यालय/अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवी तक की समस्त कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया जाता हैं।
समस्त शासकीय संस्था प्रमुख/शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय से उपस्थित रहकर विभागीय शासकीय कार्य संपादित करेंगें। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएँ एवं अन्य शासकीय कार्य यथावत पूर्व निर्देशानुसार संचालित होगें।
