मॉडल स्कूल घोड़ाडोंगरी का परीक्षा परिणाम रहा संतोषप्रद ( हाईस्कूल का 82 प्रतिशत तो 12वीं का 88 प्रतिशत रहा रिजल्ट)

घोड़ाडोंगरी । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार 11:00 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया घोड़ाडोंगरी विकासखंड के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 82 प्रतिशत जिसमें कुल 51 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें 28 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी ,14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें आदित्य गोहे 85.4 प्रतिशत सागर कहार 83.2 प्रतिशत, आयुष धुर्वे 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है । वहीं हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं में सभी संकायों गणित जीव विज्ञान ,आर्ट,कॉमर्स का परीक्षा

परिणाम 87.7 प्रतिशत रहा कुल 49 विद्यार्थियों में 43 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें प्रथम श्रेणी में 33 एवं द्वितीय श्रेणी में 10 विद्यार्थी पास हुए कु. भावना कहार गणित संकाय एवं करण गोहे जीव विज्ञान संकाय दोनों ने 500 में से 439 अंक प्राप्त कर 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया अरविंद उईके ने 87 प्रतिशत बनाया तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया जतिन सिरोरिया 82.5 प्रतिशत बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य जी.पी.डेहरिया एवं समस्त शाला परिवार ने विद्यार्थियों को बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.