*विधायक गंगा उईके के प्रयास रंग लाए, क्षेत्र के 13 हाई स्कूलों को मिले नए भवन, 51.51 करोड़ स्वीकृत*

 

*बैतूल, 15 अप्रैल।* घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के 13 शासकीय हाई स्कूलों के लिए नए भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक भवन के लिए 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। कुल 51 करोड़ 51 लाख 38 हजार रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन बनाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इनमें से कई हाई स्कूल विगत 10-15 वर्षों से संचालित थे, लेकिन भवन के अभाव में विद्यार्थी परेशान थे। विधायक गंगा उईके ने इस मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के समक्ष पत्र के माध्यम से रखा था। साथ ही बजट सत्र 2025-26 के दौरान विधानसभा में भी इस विषय को गंभीरता से उठाया था।

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

*स्वीकृत हाई स्कूल भवनों की सूची:*
**क्र.** **विकासखण्ड** **हाई स्कूल का नाम** **राशि (लाख में)**
1 शाहपुर कुण्डी 396.26
2 शाहपुर मण्डईबुजुर्ग 396.26
3 शाहपुर पहावाड़ी 396.26
4 घोड़ाडोंगरी खदारा 396.26
5 घोड़ाडोंगरी राजेगांवखापा 396.26
6 घोड़ाडोंगरी दूधावानी 396.26
7 घोड़ाडोंगरी शक्तिगढ़ 396.26
8 घोड़ाडोंगरी भोगईखापा 396.26
9 घोड़ाडोंगरी चारगांव 396.26
10 घोड़ाडोंगरी रामपुर 396.26
11 घोड़ाडोंगरी चिखली आमढाना 396.26
12 चिचोली देवपुरकोटमी 396.26
13 चिचोली गवासेन 396.26
**कुल योग** **5151.38**

Leave A Reply

Your email address will not be published.