*भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाने के साथ ही गाँव,बस्ती,वार्ड चलो अभियान का हुआ समापन :-*
भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी में आज भारत रत्न डॉ भीमराव बाबा साहब अंबेडकर जी की 135 वी जन्म जयंती घोड़ाडोंगरी मंडल के प्रत्येक बूथों में स्वच्छता अभियान चलाकर एवं बाबा साहब के चित्र पर पूजन कर मनाई गई
,इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी नगर के बाजार ढाना के श्री हनुमानजी मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं वहीं चौपाल पर डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा माल्यार्पण करते हुये पार्टी द्वारा चल रहे गाँव,बस्ती वार्ड चलो अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस कार्यक्रम को प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने संबोधित करते हुये अंबेडकर जी की जीवनी से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने संबोधित करते हुये कहा कि जिला संघटन के निर्देश पर गाँव,बस्ती,वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने
मंडल के सभी बूथों पर बाबा साहब जी की जयन्ती मानते हुये उन्हें श्रद्धांजली दी उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही आज हमारा विगत दिनों से चल रहा गाँव,बस्ती,वार्ड चलो अभियान का भी समापन हो गया है,
कार्यक्रम को वार्ड पार्षद सुरेंद्र सिंह चौहान एवं बूथ अध्यक्ष मोहन कहार ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष आभाष मिश्रा ने किया,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष आशीष wagadre,मंडल उपाध्यक्ष संगीता साहू,मंडल मंत्री सुमन tumdam,कार्यालय प्रभारी रामशंकर गोहे,एगराज पवार, अमोद साहू बूथ समिति सदस्य गण राजेश कहार, गणेश कहार,नानू यादव,सतपाल वरकडे,अतुल अहाके,संजय ध्रुवे,राजु यादव,विजु वरकड़े,विक्की कहार,कलिराम वरकड़े,मिलन टेलर सहित अन्य कार्यकर्ता गण एवं बूथ पर निवास करने वाले नागरिक गण तथा बच्चे मौजूद रहे कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला तिवारी ने किया.


