जिले मे प्रथम स्थान पर रही राशि देवडे़

 

*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे 98 प्रतिशत लेकर हासिल की उपलब्धि*

*गुरु साहब पब्लिक स्कूल चिचोली की छात्रा है राशि*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में गुरु साहब पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि पिता प्रकाश देवडे़ ने बैतूल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. छठवीं कक्षा संवर्ग में उन्होंने 98% अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की. जिले के मुलताई तहसील मुख्यालय पर रविवार को गायत्री परिवार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रमुख जनों ने राशि एवं उसके पिता को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कु.राशि की इस उपलब्धि पर गुरु साहब पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ वर्षा मालवीय एवं स्कूल स्टाफ ने राशि को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.*

Leave A Reply

Your email address will not be published.