गुरुसाहब स्कूल मे हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

*नप अध्यक्ष एवं स्कूल की डायरेक्टर ने किया ध्वजारोहण*

*बसंत पंचमी पर हुई सरस्वती आराधना*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*गुरुसाहब पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस का पर्व परंपरागत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ज्ञान की देवी आदिशक्ति मां सरस्वती की पूजा पूजा अर्चना की . इसके बाद स्कूल परिसर में स्कूल की डायरेक्टर एवं नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ वर्षा मालवीय ने ध्वजारोहण किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए . इस अवसर पर अतिथियों के रूप में स्कूल के संचालक रितेश मालवीय, नगर परिषद की उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर, संजय आवलेकर , अखिलेश सोनी, माखन सोनी, रिंकू आर्य एवं छात्र-छात्राओं के पालक गण उपस्थित रहे.*

एसपी सिमाला प्रसाद ने चोपना थाने पहुँचकर किया ग्रामीणों का धन्यवाद

जाने : आज क्या कहती है आपकी राशि

Leave A Reply

Your email address will not be published.