स्वर्गीय डॉ. विजय श्रीधर मिसर की स्मृति में होंगा नगर में विराट कवि सम्मेलन

 

भैंसदेही। पूर्णा नगरी भैंसदेही के जाने माने प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. विजय श्रीधर मिसर की पूण्य स्मृति में निजी चिकित्सक संघ एवं ओषधी विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 जनवरी 2023 को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक गीतकार डॉ नगेन्द्र सिक्केवॉल एवं पूर्व पार्षद डॉ.अभिषेक मिसर द्वारा बताया गया कि 01 जनवरी दिन रविवार को रात्रि 08.00 बजे नगर के स्थानिय उमा लॉन में साहित्य प्रेमी श्रोताओं के लिए विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
जिसमें नामचिन कवि एवं कवित्रीया पधारकर कविता की महफिल सजायेगें। आमंत्रित कवियों में मुकुल मधुर पुष्कर राजस्थान, शबाना शबनम इंदौर (गीत गजलों की मलिका), शमी गीतकार भोपाल, शमा नागपूरी नागपूर, मनोज मद्रासी, रंजीत गोेहे आमला, तेज प्रताप झाडे,आशीष छत्रपाल भैंसदेही सहित अन्य कवि शिरकत कर रहे हैै।
निजी चिकित्सक संघ एवं औषधी विक्रेता संघ समस्त आम जनता से अपील है कि विराट कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक से संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.